फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Protest against lathi-charge on sanitation workers in Barnala Sanitation unions demonstrate protest march

बरनाला में सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज का विरोध: कई जिलों में सफाई यूनियनों का प्रदर्शन, खन्ना में रोष मार्च

Fri, 24 Jul 2026 12:36 PM IST
Nivedita अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

खन्ना में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संबंधित डीएसपी को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई।
 

विज्ञापन
Protest against lathi-charge on sanitation workers in Barnala Sanitation unions demonstrate protest march
बठिंडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर डीएसपी द्वारा की गई मारपीट और गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को खन्ना सफाई यूनियन ने रोष मार्च निकाला।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संबंधित डीएसपी को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी पर कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी है, उसी पर एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित रूप से बर्बरता करने का आरोप लगना पूरे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबदास ने कहा कि यूनियन किसी भी कीमत पर महिला कर्मचारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च अमलोह रोड से शुरू होकर बुक मार्केट, ललहेड़ी रोड  चौक तक निकाला गया। चौक पर धरना लगाकर मांग पत्र एसडीएम खन्ना को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया।

सफाई यूनियन की प्रमुख मांगें

संबंधित डीएसपी को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
डीएसपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
घायल महिला सफाई कर्मचारी को न्याय और उचित मुआवजा दिया जाए।
भविष्य में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
सफाई यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पंजाब भर में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

बठिंडा में सफाई सेवकों की हड़ताल शुरू 
बीते दिनों बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को बठिंडा निगम कार्यालय के बाहर सफाई सेवकों ने हड़ताल शुरू कर दी। 

सफाई सेवक यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार एवं बरनाला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक उनका संघर्ष एवं हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वो अपने संघर्ष को तेज करेंगे। 

भाजपा सफाई कर्मियों के समर्थन में आई 
जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बरनाला में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर निहत्थे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करके शहरों और गांवों को स्वच्छ रखते हैं। बारिश हो, भीषण गर्मी हो या कड़ाके की ठंड, ये कर्मचारी बिना अपनी जान की परवाह किए समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। इनके अथक परिश्रम और सेवा भाव के कारण ही हमारे शहर साफ-सुथरे और स्वस्थ बने रहते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान होना चाहिए, न कि उन पर लाठियां बरसाई जाएं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वही सरकार उनकी समस्याएं सुनने के बजाय पुलिस के डंडों से जवाब दे रही है। यह सरकार हर वर्ग की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद निंदनीय है।

अशोक सरीन हिक्की ने मांग की कि बरनाला लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करवाई जाए, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, घायल सफाई कर्मचारियों का समुचित इलाज और मुआवजा दिया जाए तथा उनकी सभी जायज़ मांगों का सम्मानपूर्वक समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी कर्मचारी के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। यदि पंजाब सरकार कर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास जारी रखती है तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से पूरे प्रदेश में इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed