सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Inmate swallows four iron nails in Central Jail Hoshiarpur

Hoshiarpur: केंद्रीय जेल में कैदी ने निगली लोहे की चार कीलें, इलाज न मिलने पर था परेशान; हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

होशियारपुर की केंद्रीय जेल में एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहे गांव लालपुर भाना, महीलपुर के रहने वाले चंदीप सिंह ने यह कदम उठाया।  

Inmate swallows four iron nails in Central Jail Hoshiarpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

होशियारपुर की केंद्रीय जेल में इलाज न मिलने से परेशान एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की। कैदी ने जेल के अंदर ही लोहे की चार नुकीली कीलें निगल लीं, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर की केंद्रीय जेल में एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहे गांव लालपुर भाना, महीलपुर के रहने वाले चंदीप सिंह ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और जेल प्रशासन से कई बार इलाज की गुहार लगा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैदी का आरोप है कि उसे सही इलाज नहीं मिल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी कारण उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं।

घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल के डॉक्टर राहुल ने बताया कि कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं। स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मामला काफी गंभीर है और कैदी को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया जा सकता है। फिलहाल मरीज को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed