सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   4 accused arrested with 1 kg opium, 3 illegal pistols and cartridges recovered

Jalandhar News: 1 किलो अफीम सहित 4 आरोपी दबोचे, 3 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 28 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
4 accused arrested with 1 kg opium, 3 illegal pistols and cartridges recovered
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने नशे और हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 2 कारतूस और करीब 1 किलो अफीम बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम ने अनिल उर्फ बुग्गी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 1 किलो अफीम (500-500 ग्राम) बरामद की गई। इस संबंध में थाना भारगो कैंप जालंधर एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे मामले में मकसूदां चौक के पास पुलिस ने असीश उर्फ सहोता और मनिंदर गिल को काबू किया। इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनिंदर गिल के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में ठगी और पॉस्को एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशे और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed