Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Former MP Shwet Malik Lashes Out at You: Party's Existence at Risk Due to Corruption and Dictatorship
{"_id":"69f06a2c6fe90479220d204f","slug":"video-former-mp-shwet-malik-lashes-out-at-you-partys-existence-at-risk-due-to-corruption-and-dictatorship-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप पर भड़के पूर्व सांसद श्वेत मलिक, भ्रष्टाचार और तानाशाही से पार्टी का अस्तित्व खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पर भड़के पूर्व सांसद श्वेत मलिक, भ्रष्टाचार और तानाशाही से पार्टी का अस्तित्व खतरे में
जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर बढ़ते भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की कथित तानाशाही कार्यशैली के कारण आम आदमी पार्टी का अस्तित्व संकट में है। मलिक ने सवाल उठाया कि अन्य पार्टियों से आप में आए नेताओं को अगर “गद्दार” कहा जा रहा है, तो क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा भी उसी श्रेणी में आते हैं? मलिक ने दावा किया कि पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर असंतोष है, जिसके चलते कई नेता और सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वैचारिक मतभेद नहीं, बल्कि सत्ता और संसाधनों पर नियंत्रण की लड़ाई है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पारदर्शिता, लोकतंत्र और जनभागीदारी से भटक चुकी है। पूर्व नेता अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए मलिक ने कहा कि जिस आंदोलन से आप की नींव पड़ी, उसी के आदर्शों को अब नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ऐसे नेताओं का स्वागत करती है जो सुशासन और राष्ट्रहित में विश्वास रखते हैं। मलिक के इन बयानों से पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।