{"_id":"69ef2efd2c8901d5aa0c496d","slug":"video-violent-brawl-erupts-between-two-groups-at-immigration-office-in-jalandhar-youth-injured-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में इमिग्रेशन दफ्तर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में इमिग्रेशन दफ्तर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवक घायल
जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित एक इमिग्रेशन दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरेआम लात-घूंसे चलने लगे। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक सिख नौजवान दफ्तर में प्रवेश करता है और स्टाफ कर्मी से बहस के बाद हाथापाई शुरू हो जाती है। देखते ही देखते अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच जाते हैं और युवक को घेर लेते हैं। इसी दौरान ग्रीन शर्ट पहने एक युवक ने किसी वस्तु से सिख नौजवान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के दौरान वीडियो में आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसमें घायल युवक मनिंदर नाम लेकर हमले के आरोप लगा रहा है। वहीं, उसके साथी उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। दफ्तर के कर्मियों ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि ग्रीन शर्ट वाले युवक और घायल सिख नौजवान के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। घटना में तीसरे व्यक्ति द्वारा हमले के आरोप भी लगाए गए हैं। दोनों पक्षों ने बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद सरेआम हो रही गुंडागर्दी को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।