{"_id":"69f08d7436a964755c059012","slug":"video-jalandhar-police-arrests-4-accused-seizes-one-kilogram-of-opium-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने एक किलो अफीम सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने एक किलो अफीम सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए
कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने नशे और हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और करीब 1 किलो अफीम बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम ने अनिल उर्फ बुग्गी निवासी ग्रीन एवेन्यू, जालंधर और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी काशी नगर, फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 1 किलो अफीम (500-500 ग्राम) बरामद की गई। इस संबंध में थाना भार्गो कैंप जालंधर एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे मामले में मकसूदां चौक के पास पुलिस ने असीश उर्फ सहोता निवासी चक्क खुर्द (नकोदर) और मनिंदर गिल निवासी भद्दमा (शाहकोट) को काबू किया। इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनिंदर गिल के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं ठगी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशे और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।