{"_id":"69f1a29121b61f6114021668","slug":"video-two-smugglers-arrested-in-jalandhar-with-300-grams-of-heroin-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 300 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कमिश्नरेट की स्पेशल सेल पुलिस टीम ने पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 2 आरोपियों को 300 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। एसीपी ने बताया कि पुलिस को नाकाबंदी के दौरान वाई-पॉइंट, सीटी इंस्टीट्यूट के पास, प्रतापपुरा (जालंधर) में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक के टूल बॉक्स से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह (गांव धर्म सिंह दी छन्ना) और कुलविंदर सिंह (गांव सैदूपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे मिलकर अलग-अलग इलाकों में हेरोइन सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अदालत से रिमांड हासिल किया गया है। मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी जगदेव सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं, जबकि कुलविंदर सिंह का यह पहला मामला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।