{"_id":"697c7b21a580837419033ef6","slug":"punjabi-couple-found-dead-in-canada-calgary-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाबी दंपती की माैत: कैलगरी में रहते थे एकमवीर और जैसमीन, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में पंजाबी दंपती की माैत: कैलगरी में रहते थे एकमवीर और जैसमीन, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 30 Jan 2026 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:05 PM IST
सार
मृतक एकमवीर सिंह और जैस्मीन कौर जगरांव क्षेत्र के गांव चौकीमान से संबंधित हैं और कनाडा के रेडस्टोन इलाके के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
कनाडा में पंजाबी दंपती की माैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के कैलगरी में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन इलाके में रहने वाले एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैस्मीन कौर के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक दंपती मूल रूप से पंजाब के जगरांव क्षेत्र के गांव चौकीमान से संबंधित बताए जा रहे हैं और कनाडा के रेडस्टोन इलाके के पास रह रहे थे। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय पंजाबी समुदाय में गहरा सदमा फैल गया है।
विज्ञापन
कैलगरी पुलिस सर्विस ने मामले को संदिग्ध करार देते हुए एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस किसी संभावित आपराधिक एंगल से भी इंकार नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए इसे बेहद चौंकाने वाला बताया है।
कैलगरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह 403-266-1234 पर संपर्क करे। जो लोग गुमनाम रहना चाहते हैं, वे क्राइम स्टॉपर्स 1-800-222-8477 पर सूचना दे सकते हैं।