सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A speeding truck crushed a woman, she died on the spot.

Mohali News: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck crushed a woman, she died on the spot.
विज्ञापन
मोहाली। जीरकपुर के दयालपुरा रोड पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना गोडाउन परिसर के अंदर हुई। यहां ट्रक ने महिला को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दयालपुरा निवासी मोशीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी माता नूर जहां बेगम एक निजी कंपनी के गोडाउन में पैकिंग का काम करती थी। 28 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वह काम पर गई थी। करीब साढ़े 11 बजे जब मोशीन अपनी मां से घर की चाबी लेने के लिए गोडाउन पहुंचा, तो वह गेट पर खड़ा था। इसी दौरान उसकी मां अंदर से गेट की ओर आ रही थीं।
Trending Videos

उसी दौरान गोडाउन के अंदर एक ट्रक तेजी से आया और चालक ने लापरवाही से महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। बेटे ने बताया कि उसने मौके पर ट्रक नंबर नोट किया और चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी केहर सिंह के रूप में हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि कंपनी स्टाफ ने एंबुलेंस को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। बाद में शव को सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed