सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On May 1, power supply will be cut off for 14 hours in several areas connected to the Baltana-Dhakoli grid

Mohali News: 1 मई को बलटाना–ढकोली ग्रिड से जुड़े कई इलाकों में 14 घंटे सप्लाई रहेगी बंद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
On May 1, power supply will be cut off for 14 hours in several areas connected to the Baltana-Dhakoli grid
विज्ञापन
जीरकपुर। 66 केवी मुबारिकपुर-ढकोली लाइन के ऑग्मेंटेशन (क्षमता बढ़ाने) कार्य के चलते 1 मई 2026 को बलटाना और ढकोली ग्रिड से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। एसडीओ टेक्निकल-2, ढकोली के अनुसार, यह शटडाउन रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान 66 केवी बलटाना ग्रिड और 66 केवी ढकोली ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कटौती के कारण बलटाना, वाधवा नगर, बिशनपुरा, सिंहपुरा, गाजीपुर, नगला, सनौली, ढकोली, पीरमुछल्ला, किशनपुरा समेत इन क्षेत्रों की सभी सोसाइटियों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील कर कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed