सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration alert on increasing threat of dengue, Civil Surgeon inspected prevention

Mohali News: डेंगू के बढ़ते खतरे पर प्रशासन अलर्ट, रोकथाम का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on increasing threat of dengue, Civil Surgeon inspected prevention
विज्ञापन
जीरकपुर। जिले में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने ढकोली क्षेत्र में चल रहे डेंगू रोधी अभियान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. जैन ने गुरु नानक कॉलोनी और गुरु नानक एनक्लेव में जाकर हर शुक्रवार डेंगू पर वार मुहिम के तहत चल रहे कंटेनर सर्वे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू जैसे गंभीर बुखार से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन आम जनता के सहयोग के बिना इस बीमारी पर काबू पाना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें। डॉ. जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं, जहां जांच और इलाज की सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ढकोली के सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए जा रहे स्वास्थ्य बीमा कार्डों की प्रक्रिया भी देखी। बेहतर कार्य करने वाले नर्सिंग छात्रों और स्टाफ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. गगनदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed