सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested with weapon, pistol and seven cartridges recovered

Mohali News: हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल और सात कारतूस बरामद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with weapon, pistol and seven cartridges recovered
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। जिले में अवैध हथियार रखने के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सदर खरड़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .30 बोर पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विकास निवासी बड़ाली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पूछताछ के लिए पुलिस को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
Trending Videos

29 अप्रैल 2026 को थाना सदर खरड़ की पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव बड़ाली निवासी एक युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बताए स्थान पर दबिश दी और आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .30 बोर पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना सदर खरड़ में एएसआई गुरदीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed