{"_id":"6a135e1283573aa5d90dee6a","slug":"a-young-woman-was-brutally-attacked-in-a-hotel-over-a-monetary-dispute-her-arm-was-broken-with-a-rod-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142812-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रुपयों के विवाद में युवती पर होटल में बेरहमी से हमला, रॉड से तोड़ी बाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रुपयों के विवाद में युवती पर होटल में बेरहमी से हमला, रॉड से तोड़ी बाजू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के संगम होटल में रुपयों के लेन-देन में एक युवती पर रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी बाजू तोड़ दी गई। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने होटल कर्मचारी सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवती की पहचान अंजली निवासी सेक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई है। अंजली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संगम होटल में काम करने वाले मोहित से उसे तीन हजार रुपये लेने थे। शुक्रवार रात वह अपनी सहेली गुलिस्ता के साथ बकाया रकम लेने होटल पहुंची थी।
आरोप है कि मोहित ने उसे रात नौ बजे के बाद रुपये देने की बात कही, जबकि मौके पर मौजूद विकास ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। पीड़िता के अनुसार मोहित और विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी सहेली गुलिस्ता के साथ मारपीट की। जब अंजली ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे बालों से घसीटा और रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी बाजू टूट गई और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। होटल में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल युवती को पहले ढकोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके बाजू में फ्रैक्चर आया है। जीरकपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos