{"_id":"6a135f2597687daf2603ddd8","slug":"municipal-council-elections-development-stalled-in-wards-18-to-30-residents-yearn-for-basic-amenities-mohali-news-c-71-1-mli1016-142810-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव : वार्ड 18 से 30 तक विकास ठप, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव : वार्ड 18 से 30 तक विकास ठप, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़, वीआईपी रोड, सिंहपुरा, छत, दयालपुरा, नाभा और पभात क्षेत्र में आने वाले वार्ड-18 से 30 तक के निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि 13 वार्ड लंबे समय से राजनीति का शिकार बने हुए हैं, जबकि इलाके में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार सबसे बड़ी परेशानी आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर है। सुबह-शाम गलियों और सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने कुत्तों के हमले और डर के कारण बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है।
दूसरी ओर ट्रैफिक जाम की समस्या ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। खासकर वीआईपी रोड, लोहगढ़ और पभात क्षेत्र में रोजाना लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे रात के समय चोरी और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई इंटरलॉक टाइल्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चौड़ी सड़कों पर इंटरलॉक टाइल्स लगाना गलत फैसला साबित हुआ है। बरसात में टाइल्स उखड़ जाती हैं और जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सड़कों का निर्माण तारकोल से कराया जाए ताकि लंबे समय तक टिकाऊ समाधान मिल सके। इसके अलावा हर बारिश में जलभराव, गर्मियों में लंबे बिजली कट और पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वीआईपी रोड पर बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या होती है। इसके अलावा इस रोड पर इंटरलॉक टाइल्स लगाना सरासर गलत है। यहां पर तारकोल की सड़क बनाई जानी चाहिए जो कि ज्यादा टिकाऊ रहती है। कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। -श्वेता मलिक, वीआईपी रोड
विज्ञापन
नवगढ़ क्षेत्र में सिगमा सिटी चौक के आसपास 100 मीटर के दायरे में कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं जो कि पूरी रात भौंकते रहते हैं। इसके अलावा कई बार आने-जाने वाले लोगों पर हमला भी कर देते हैं। -सिमरनजीत सिंह, लोहगढ़
पटियाला रोड पर गांव अड्डा झुंगिया के श्मशान घाट की हालत दयनीय बनी हुई है। इसमें इंटरलॉक टाइल्स लगाकर इसकी सफाई होनी चाहिए। इसके अलावा इस गांव से छत गांव की तरफ जाने वाली सड़क की हालत भी लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। - हरविंदर सिंह, अड्डा झुंगिया
नाभा पभात रोड की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। अधिकारियों ने कई बार इस बात की पुष्टि भी की है कि इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया मुकम्मल हो चुकी है और जल्द ही यह सड़क बनाई जाएगी लेकिन इस सड़क का टेंडर अभी तक फाइलों में दबाकर ही रह गया है।
- राजीव कक्कड़, हाइलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी

Trending Videos