सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC takes strict action against slow voter mapping, directs 10 BLOs to expedite work

Mohali News: वोटर मैपिंग में सुस्ती पर डीसी सख्त, 10 बीएलओ को दिए काम तेज करने के निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
DC takes strict action against slow voter mapping, directs 10 BLOs to expedite work
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) 2026 के तहत जिले में चल रही तैयारियों को गति देने के लिए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रविवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में सबसे कम वोटर मैपिंग करने वाले 10 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची से जुड़े कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने अधिक से अधिक वोटर मैपिंग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

कोमल मित्तल ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान नए योग्य मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता डेटा अपडेट करना, डुप्लीकेट वोटों की पहचान करना और मतदाता मैपिंग जैसे कार्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिला नोडल अधिकारी स्वीप प्रो. गुरबख्शीस सिंह अंटाल की अगुवाई में एक कोर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए। यह कमेटी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों के जरिए लोगों को मतदाता पंजीकरण, मतदान और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगी। डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्पेशल समरी रिवीजन से जुड़ी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जाएं। बैठक में जिला चुनाव तहसीलदार संजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed