{"_id":"6a135ecdb59b3c4237097c7a","slug":"municipal-council-elections-fate-of-123-candidates-will-be-sealed-tomorrow-in-128-booths-mohali-news-c-71-1-mli1016-142818-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव : कल 123 उम्मीदवारों का भाग्य 128 बूथों में होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव : कल 123 उम्मीदवारों का भाग्य 128 बूथों में होगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के 31 पार्षदों के चयन के लिए 26 मई को मतदान होगा। शहर की 1.34 लाख लाख की आबादी 128 अलग-अलग बूथों पर मतदान करेगी। 31 पार्षद बनने के लिए इस बार चुनाव मैदान में कुल 123 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनका फैसला 29 मई को होने वाली मतों की गिनती के बाद होगा। चुनाव आयोग ने जीरकपुर के 31 वार्ड में से 13 को संवेदनशील और 9 को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ पर मतदान करने आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। जिन 13 वार्ड को संवेदनशील घोषित किया गया हैं, उसमें वार्ड-1, 2, 3, 7, 11, 14, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29 शामिल हैं। अति संवेदनशील की श्रेणी में वार्ड-4, 5, 12, 15, 18, 19, 20, 24, 31 को रखा गया है।
वार्ड-27 में बनाए सात मतदान केंद्र
मतदान केंद्रों की जारी सूची में वार्ड नंबर-27 में मतदान करने वाली 7 हजार की आबादी के लिए सात केंद्र बनाए हैं। खास बात यह है कि वार्ड नंबर-27 संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में नहीं आता। वार्ड नंबर-1 में कुल 6 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड-2 में 3, वार्ड-3 में 4, वार्ड-4 में 5, वार्ड-6 में 3, वार्ड-7 में 4, वार्ड-8 में 6, वार्ड-9 में 4, वार्ड-10 में 4, वार्ड-11 में 3, 12 में 3, वार्ड-13 में 4, वार्ड-14 में 5, वार्ड-15 में 3, वार्ड-16 में 4, वार्ड-17 में 5, वार्ड-18 में 4, वार्ड-19 में 5, वार्ड-20 में 4, वार्ड-21 में 4, वार्ड-22 में 3, वार्ड-23 में 3, वार्ड-24 में 4, वार्ड-25 में 3, वार्ड-26 में 3, वार्ड-27 में 7, वार्ड-28 में 5, वार्ड-29 में 4, वार्ड-30 में 4 और वार्ड-31 में 3 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीरकपुर के 1.34 लाख मतदाता अपनी वोट का इस्तेमाल करके 31 पार्षदों का चयन करेंगे।
ये होंगे 128 केंद्र, जिनमें लोग कर सकेंगे मतदान
जीरकपुर के वार्ड-1 के मतदाता जीपी पब्लिक स्कूल वैशाली एनक्लेव में आकर मतदान कर सकेंगे। वार्ड-2 के मतदाता फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल, वार्ड-3 के मतदाता एसटी हिल्स पब्लिक स्कूल सैणी विहार-3, बलटाना, वार्ड-4 के मतदाता सरकारी एलीसमेंट्री स्कूल बलटाना, वार्ड-5 के मतदाता लिटल एंजल पब्लिक स्कूल बलटाना, वार्ड-6 के मतदाता दीक्षांत पब्लिक स्कूल अजीत एनक्लेव, वार्ड-7 के मतदाता माऊंट व्यू पब्लिक स्कूल कलगीधर एनक्लेव बलटाना, वार्ड-8 के मतदाता सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल एमएस एनक्लेव, वार्ड-9 के मतदाता कम्युनिटी सेंटर एमएस एनक्लेव-1, वार्ड-12 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सनोली, वार्ड-13 के मतदाता सरकारी मिडिल स्कूल ढकोली, वार्ड-14 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ढकोला (हिम्मतगढ़), वार्ड-15 के मतदाता एसी नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-16 के मतदाता गुरुकुल जूनियर स्कूल रायल एस्टेट जीरकपुर, वार्ड-17 के मतदाता सरकारी हाई स्कूल गाजीपुर, वार्ड-18 के मतदाता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहगढ़, वार्ड-19 के मतदाता मिनर्वा पब्लिक स्कूल दशमेश एनक्लेव, वार्ड-20 के मतदाता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहगढ़, वार्ड-21 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लोहगढ़, वार्ड-22 के मतदाता दीक्षांत ग्लोबल स्कूल वीआईपी रोड जीरकपुर, वार्ड-23 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिंघपुरा, वार्ड-24 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रामगढ़ भुड्ढा और सरकारी हाई स्कूल छत, वार्ड-25 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल दयालपुरा, वार्ड-26 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नाभा, वार्ड-27 के मतदाता श्री कलगीधर दशमेश पब्लिक स्कूल और बचपन प्ले स्कूल जीरकपुर, वार्ड-28 के मतदाता सरकारी प्राइमरी स्कूल भबात शिव मंदिर के पास, वार्ड-29 के मतदाता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भबात, वार्ड-30 के मतदाता सरकारी एलीमेंट्री स्कूल जीरकपुर और वार्ड-31 के मतदाता सरकारी हाई स्कूल बलटाना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
जीरकपुर के 31 वार्ड पर होने वाले चुनाव को लेकर कुल 128 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल 31 वार्ड में से 13 को संवेदनशील और 9 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी न हो। -अमित गुप्ता, रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम, डेराबस्सी।

Trending Videos