सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Campaigning ends, 1.75 lakh voters to decide the fate of 227 seats tomorrow

Mohali News: प्रचार थमा, कल 227 के भाग्य का फैसला करेंगे 1.75 लाख मतदाता

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Campaigning ends, 1.75 lakh voters to decide the fate of 227 seats tomorrow
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के 50 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम गया। कई दिनों से शहर में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया रहा। शहर के 1,75,323 मतदाता 26 मई को 184 पोलिंग बूथों पर 227 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला लिखेंगे। मतदान करवाने के लिए जिले में 17 साै पुलिस मुलाजिमों को तैनान किया जाएगा।

इससे पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों और आजाद उम्मीदवारों ने रोड शो, जनसभाएं और डोर-टू-डोर प्रचार के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रचार के अंतिम दिन भी शहर के कई इलाकों में उम्मीदवार समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। अब चुनाव प्रचार बंद होने के बाद उम्मीदवार व्यक्तिगत संपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए 26 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के अनुसार मोहाली नगर निगम के 50 वार्डों के लिए कुल 184 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 227 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में आजाद उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदाता आंकड़ों की बात करें तो नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,75,323 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 90,484 पुरुष मतदाता, 84,831 महिला मतदाता और आठ ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब शहर में चुनावी शोर शांत हो गया है और सभी की नजरें 26 मई को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। संबंधित पेज-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed