सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Election atmosphere heats up in Ward 10, Scorpio filled with liquor seized during road show

Mohali News: वार्ड-10 में चुनावी माहौल गरमाया, रोड शो के बीच शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Election atmosphere heats up in Ward 10, Scorpio filled with liquor seized during road show
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को वार्ड नंबर-10 में चुनावी माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस उम्मीदवार कनवरबीर सिंह रूबी सिद्धू के रोड शो के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पकड़ी गई। आरोप है कि गाड़ी में शराब की पेटियां और एक सब-इंस्पेक्टर की वर्दी बरामद हुई, जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया। घटना के बाद कांग्रेस समर्थकों ने गाड़ी को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। बताया गया कि रोड शो वार्ड-10 में चल रहा था, तभी कार्यकर्ताओं की नजर सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध स्कॉर्पियो पर पड़ी।
Trending Videos

जांच करने पर गाड़ी में शराब की पेटियां दिखाई दीं, जिससे माहौल और गरमा गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू सहित कई नेता भी मौके पर पहुंचे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब बांटने की कोशिश की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन से चार लोग मौजूद थे, जो भीड़ बढ़ते ही मौके से भाग गए। हालांकि कांग्रेस समर्थकों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन से शराब की पेटियां और पुलिस वर्दी मिलने का दावा किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह शराब वार्ड नंबर-10 से चुनाव लड़ रहे एक आजाद उम्मीदवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। आजाद उम्मीदवार ने इन आरोपों को खारिज कर कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने उल्टा कांग्रेस पर ही शराब वितरण के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी-1 गुरचरन सिंह वडैच ने बताया कि स्कॉर्पियो और शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed