फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aerotropolis Project: GMADA to hold public hearing on August 3

एरोट्रोपोलिस परियोजना: गमाडा 3 अगस्त को करेगा जनसुनवाई

Fri, 31 Jul 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Aerotropolis Project: GMADA to hold public hearing on August 3
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) एरोट्रोपोलिस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर रहा है। इस संबंध में, प्रभावित किसानों और भूमि मालिकों की आपत्तियां सुनने के लिए 3 अगस्त को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई गांव अजीजपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे होगी। जनसुनवाई का उद्देश्य भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। इसमें प्रभावित पक्षों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। यह जनसुनवाई भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के तहत हो रही है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सक्षम प्राधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे प्रभावित परिवारों की आपत्तियों और दावों पर विचार करेंगे। एरोट्रोपोलिस परियोजना को मोहाली के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में गिना जाता है। इसके पूरा होने से क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। गमाडा के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। इससे पहले 19 मई को भी जनसुनवाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, सभी भूमि मालिकों की आपत्तियां दर्ज न होने के कारण वह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed