फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Risk of Hepatitis E from contaminated water; ensure timely testing

Mohali News: दूषित पानी से हेपेटाइटिस-ई का खतरा, समय पर जांच जरूर कराएं

Fri, 31 Jul 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Risk of Hepatitis E from contaminated water; ensure timely testing
मोहाली। मानसून के दौरान दूषित पानी से फैलने वाला हेपेटाइटिस-ई संक्रमण गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों ने समय पर पहचान और बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। फोर्टिस, फेज 8 के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के निदेशक अरविंद साहनी ने बताया कि यह संक्रमण दूषित पानी से फैलता है। गर्भवती महिलाओं, लिवर रोगियों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए। बारिश के मौसम में जलजनित संक्रमण तेजी से बढ़ते हैं। पीलिया, गहरे रंग का मूत्र, अत्यधिक थकान, मतली, उल्टी और भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। स्वयं दवा लेने के बजाय जांच और इलाज कराना जरूरी है। साहनी ने स्वच्छ पानी पीने, अस्वच्छ स्थानों पर भोजन से बचने और हाथ धोने की सलाह दी। जागरूकता, साफ-सफाई और समय पर बचाव से हेपेटाइटिस-ई का खतरा कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed