{"_id":"6a6c0eeddcfcbfce63017862","slug":"woman-found-dead-in-kharar-case-against-husband-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: खरड़ में विवाहिता फंदे पर झूली, परिजनों का आरोप-पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: खरड़ में विवाहिता फंदे पर झूली, परिजनों का आरोप-पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित
Fri, 31 Jul 2026 08:27 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:27 AM IST
सार
रूपनगर जिले के भक्कूमाजरा निवासी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर का विवाह नवंबर 2020 में अमनदीप सिंह से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर मनप्रीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडी खरड़ के घुमियारा वाला मोहल्ला में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।
रूपनगर जिले के भक्कूमाजरा निवासी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर का विवाह नवंबर 2020 में अमनदीप सिंह से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर मनप्रीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2023 में मोहाली में एक समझौता भी हुआ था। इसके बाद मनप्रीत ससुराल लौट गई थी। इसके बावजूद विवाद और मारपीट जारी रही। प्रीतपाल सिंह को 29 जुलाई की सुबह झगड़े की सूचना मिली। दोपहर करीब एक बजे जब वह अपने दामाद के साथ घर पहुंचे, तो मनप्रीत कौर कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसे सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रताड़ना का आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पति अमनदीप सिंह, सास कुलदीप कौर और ससुर अजीत सिंह की लगातार प्रताड़ना के कारण मनप्रीत ने यह कदम उठाया। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।