{"_id":"6a6bbb7f43947921e405f70b","slug":"impact-of-punjab-bandh-employees-took-out-a-protest-march-and-forced-the-closure-of-markets-mohali-news-c-71-1-mli1017-145395-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद का असर : रोष मार्च निकाल कर्मचारियों ने बाजार बंद करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद का असर : रोष मार्च निकाल कर्मचारियों ने बाजार बंद करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को पंजाब बंद का जीरकपुर में मिला-जुला असर रहा। यह बंद सफाई कर्मचारी यूनियनों के आह्वान पर बुलाया गया था। शहर के लोहगढ़ रोड और अंदरूनी बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। हालांकि, अंबाला-चंडीगढ़ और पटियाला हाईवे किनारे अधिकांश दुकानें खुली दिखीं। स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और केमिस्ट की दुकानों को बंद से छूट दी गई थी। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सफाई कर्मचारी यूनियन जीरकपुर के अध्यक्ष प्रदीप सूद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाला। यूनियन की टीमों ने बाजारों का दौरा कर व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर समर्थन जताया।
विरोध और मांगें
कुछ दुकानदारों ने बंद से होने वाले नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई और मंदी के दौर में व्यापार बंद रखना भारी पड़ता है, इसलिए संगठनों को वैकल्पिक तरीके अपनाने चाहिए। यूनियन पदाधिकारियों ने बरनाला लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगें की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर आंदोलन तेज होगा। सफाई कर्मियों ने बंद में सहयोग देने वाले दुकानदारों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।