सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Major issues will be raised in the last House meeting of the corporation, the ruling party and the opposition will face each other.

Mohali News: निगम की अंतिम हाउस मीटिंग में उठेंगे बड़े मुद्दे, सत्ता-विपक्ष होंगे आमने-सामने

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Major issues will be raised in the last House meeting of the corporation, the ruling party and the opposition will face each other.
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के मौजूदा पार्षदों के कार्यकाल की अंतिम हाउस मीटिंग 24 मार्च को आयोजित होने जा रही है। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में होने वाली इस बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कार्यकाल खत्म होने से पहले कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई जानी है। मीटिंग में शहर की सी रोड्स की मकेनिकल स्वीपिंग का प्रस्ताव प्रमुख रूप से रखा जाएगा। इस योजना के तहत मशीनों के जरिए सड़कों की सफाई, वॉशिंग और कचरा उठाने का काम किया जाएगा, जिससे शहर को धूल-मिट्टी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

इसके अलावा जोन-1 से जोन-4 तक मैनपावर और ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। तहबजारी की लेबर के टेंडर में 25% बढ़ोतरी का मुद्दा भी इस बैठक में उठेगा, जिस पर विपक्ष सवाल खड़े कर सकता है। वहीं, इलेक्ट्रिक क्रेमेशन मशीन के लिए 24 महीनों के लिए लेबर सप्लाई का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिससे शहर के श्मशान घाटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पटियाला की राव नदी और उससे जुड़े चैनल की सफाई के लिए 4.27 करोड़ रुपये के एस्टिमेट को भी हाउस के सामने रखा जाएगा। बरसात के मौसम को देखते हुए यह काम शहर में जलभराव रोकने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर निगम की सीमा बढ़ने के बाद नई नारीयल पानी (वेंडिंग) साइटों की नीलामी का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसको लेकर पार्षदों के बीच मतभेद सामने आ सकते हैं। राजनीतिक तौर पर यह मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि कार्यकाल के अंतिम चरण में सत्ता और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed