सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Municipal Corporation's budget of Rs 226.98 crore will be presented tomorrow

Mohali News: मोहाली नगर निगम का 226.98 करोड़ का बजट कल होगा पेश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mohali Municipal Corporation's budget of Rs 226.98 crore will be presented tomorrow
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम 24 मार्च को वर्ष 2026-27 के लिए 226.98 करोड़ रुपये का बजट पेश करने जा रही है। खास बात यह है कि चुनावी साल को देखते हुए इस बार भी शहरवासियों पर कोई नया टैक्स लगाने का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। नगर निगम के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए 188.05 करोड़ रुपये का राजस्व का लक्ष्य तय किया था, जिसमें से दिसंबर 2025 तक 119.06 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी थी। मार्च 2026 तक यह आंकड़ा 183.17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 226.98 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos

राजस्व के प्रमुख स्रोतों में प्रॉपर्टी टैक्स से 70 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। चालू वित्त वर्ष में 55 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से दिसंबर तक 46.84 करोड़ रुपये वसूल किए जा चुके हैं। आने वाले 31 मार्च को लक्ष्य को भी पूरा करने की उम्मीद है। पंजाब म्युनिसिपल फंड के तहत 2026-27 में 100 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जबकि 2025-26 में 90 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले दिसंबर तक 51.29 करोड़ ही प्राप्त हुए। नगर निगम का कहना है कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जबकि टैक्स न बढ़ाकर लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली पर लगने वाले टैक्स से जुटाए जाएंगे दस करोड़
नगर निगम ने बिजली पर लगने वाले म्युनिसिपल टैक्स से अगले वर्ष 10 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जबकि इस साल अब तक इस मद में कोई आय नहीं हुई है। इसके अलावा अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी से 1.5 करोड़ रुपये और किराया व लीज फीस से करीब तीन करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। विज्ञापन बोर्डों से 29.5 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य भी तय किया गया है। खर्च के मोर्चे पर भी निगम ने 226.98 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान लगाया है। इसमें से 147.55 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, 7.23 करोड़ रुपये आकस्मिक निधि के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed