{"_id":"69cd847f924361f7a300ac51","slug":"mohali-sewerage-pipeline-sparks-political-turmoil-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140840-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में सीवरेज पाइपलाइन पर सियासी घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में सीवरेज पाइपलाइन पर सियासी घमासान
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्य अब सियासी रंग लेते नजर आ रहे हैं। बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में दो बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के साथ ही मेयर और विधायक के बीच श्रेय लेने की होड़ खुलकर सामने आ गई।
एक ओर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने फेज-9 मार्केट के पीछे करीब 45 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइपलाइन कार्य शुरू करवाया, वहीं दूसरी ओर विधायक कुलवंत सिंह ने फेज-3बी2 क्षेत्र में लगभग 78.90 लाख रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि यह काम क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुरू किया गया है। मौजूदा सीवरेज लाइन के जाम होने के कारण भारी परेशानियां आ रही थीं, जिन्हें दूर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 290 मीटर लंबी 250 एमएम पाइप और 481 मीटर लंबी मिश्रित क्षमता की पाइपलाइन डाली जाएगी, जिसे दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
हालांकि, इस दौरान सियासत भी तेज हो गई। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी विकास कार्य नगर निगम हाउस से पास हुए थे, लेकिन अब उनका श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय के अधिकारों को नजरअंदाज कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो रही है।
पार्षद गिल ने लगाया श्रेय छीनने का आरोप
फेज-3बी2 में सीवरेज प्रोजेक्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय कांग्रेस पार्षद जसप्रीत सिंह गिल को कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। गिल ने इसे राजनीतिक तौर पर नजरअंदाज करने की कोशिश बताया है। पार्षद का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के लिए उन्होंने पिछले दो साल से लगातार प्रयास किए, जिसके बाद काम पास हुआ, टेंडर जारी हुआ और वर्क ऑर्डर भी निकला। इसके बावजूद उद्घाटन विधायक द्वारा किया गया। उन्होंने अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई।
Trending Videos