सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patients in distress in the emergency room wait on stretchers

Mohali News: इमरजेंसी में मरीज बेहाल, स्ट्रेचर पर करते हैं इंतजार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Patients in distress in the emergency room wait on stretchers
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 का सिविल अस्पताल इन दिनों अव्यवस्था और भीड़भाड़ से जूझ रहा है। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भारी संख्या और बेड की कमी से हालात गंभीर बने हैं। 300 बेड वाले इस अस्पताल का इमरजेंसी हॉल पूरी तरह फुल है। मरीजों का स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज करना पड़ रहा है। अस्पताल के हालात इतने खराब हैं कि कुछ मरीजों का टॉयलेट के बाहर ही स्ट्रेचर पर रखकर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी हॉल के अंदर हर तरफ मरीजों की भीड़ नजर आती है। कई मरीज स्ट्रेचर पर ड्रिप लगवाते तो कुछ फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आते हैं। टॉयलेट के पास गंदगी और दुर्गंध के बीच मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। लंबे इंतजार और असुविधाजनक माहौल के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
Trending Videos




इन दिनों अस्पताल में रिनोवेशन का कार्य चल रहा है। कुछ वार्ड अस्थायी रूप से बंद हैं। इससे बेड की कमी हो गई है। इमरजेंसी पर दबाव बढ़ गया है। साथ ही मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि भी एक बड़ी वजह है। रिनोवेशन पूरा होने के बाद व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। - अमित अग्रवाल, डॉक्टर, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरी बेटी पिछली रात से ही स्ट्रेचर पर है, अभी तक बेड नहीं मिला। डॉक्टर यहीं आकर जांच कर रहे हैं। काफी परेशानी हो रही है। -शबनम, खरड़


सुबह 6 बजे से अपनी बेटी को स्ट्रेचर पर लेकर बैठी हूं, लेकिन अभी तक अंदर किसी कमरे में बेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है। - किसाना, सेक्टर-56 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed