{"_id":"69c04ea98ecdc049e100b7bd","slug":"raipur-khurd-sector-84s-master-plan-will-be-changed-and-it-will-be-converted-into-a-residential-zone-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140476-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रायपुर खुर्द सेक्टर-84 का मास्टर प्लान बदलेगा, रिहायशी जोन में होगी तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रायपुर खुर्द सेक्टर-84 का मास्टर प्लान बदलेगा, रिहायशी जोन में होगी तब्दील
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ब्लॉक मोहाली के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर खुर्द की सेक्टर-84 में स्थित जमीन का मास्टर प्लान बदलने जा रहा है। पहले यह जमीन संस्थानों के लिए आरक्षित थी, लेकिन अब इसे रिहायशी जोन में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सीनियर टाउन प्लानर ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। गांव की पंचायत लंबे समय से इस जमीन को रिहायशी जोन में बदलने की मांग कर रही थी।
लोगों की मांग को ध्यान में रखकर प्रशासन ने मास्टर प्लान में बदलाव का फैसला लिया। बदले हुए प्लान का नक्शा पुड्डा कार्यालय, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और अन्य संबंधित दफ्तरों में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले संस्थागत जमीन होने के कारण खरीदार नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब रिहायशी जोन घोषित होते ही खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। गांव रायपुर खुर्द के निवासियों ने इस फैसले का स्वागत कर इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे न केवल इलाके का विकास होगा, बल्कि लोगों को बेहतर रिहायशी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
रिहायशी जोन बनते ही जमीन के दाम और खरीदारों में हुई बढ़ोतरी
सेक्टर-84 के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर खुर्द की जमीन का मास्टर प्लान बदलते ही जमीन के दाम और खरीदारों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह जमीन संस्थानों के लिए आरक्षित होने के कारण इसके लिए ज्यादा खरीदार नहीं मिलते थे। लेकिन जैसे ही इसे रिहायशी जोन में बदला गया, जमीन खरीदने वालों की मांग अचानक बढ़ गई। इसके चलते जमीन के दामों में भी भारी उछाल आया है। पहले जहां जमीन की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये प्रति एकड़ थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 11 से 12 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गई है।
Trending Videos