सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rapido driver, waiter and youth robbed, case against ten

Mohali News: रैपिडो चालक, वेटर और युवक से लूट, दस के खिलाफ केस

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rapido driver, waiter and youth robbed, case against ten
विज्ञापन
मोहाली। शहर और आसपास के इलाकों में लूटपाट की तीन घटनाओं में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला मामला थाना बलौंगी क्षेत्र के गांव बड़माजरा का है। शिकायतकर्ता रैपिडो चालक दिलबाग सिंह निवासी बटाला ने बताया कि 27 फरवरी की रात करीब एक बजे वह चंडीगढ़ से सवारी छोड़कर एके फार्म बड़माजरा के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसका मोबाइल फोन व 2400 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

दूसरी वारदात में गोबिंद नगर नयागांव निवासी राजू सिंह, जो पेशे से वेटर है, लूट का शिकार हो गया। उसने बताया कि रात करीब सवा 11 बजे जब वह साइकिल से घर लौट रहा था, उसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी ने उसकी बाजू मोड़ दी, जबकि अन्य ने जेब से 1500 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, एक्टिवा की आरसी और एटीएम कार्ड छीन लिए। तीसरे मामले में गांव नाढ़ा निवासी मारूफ से 15 हजार रुपये लूटे गए। राजू सिंह ने एक आरोपी की पहचान विशाल कटारिया के रूप में की है। पुलिस ने विशाल कटारिया व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed