सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman standing on the side of the highway dies after being hit by a car

Mohali News: हाईवे किनारे खड़ी महिला की कार की चपेट में आने से मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman standing on the side of the highway dies after being hit by a car
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव झरमड़ी के निकट एक कार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की पहचान बीना कुमारी निवासी टावर नंबर-2, फ्लैट नंबर-302, ओमेक्स ग्रीन, झरमड़ी के तौर पर की है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के बेटे प्रवेश कुमार ने बताया कि उसकी मां बीना कुमारी जो अंबाला कैंट स्टेशन पर सरकारी नौकरी करती थी, अपनी ड्यूटी खत्म करके ओमेक्स ग्रीन वापस लौट रही थी।
Trending Videos

जब ओमेक्स ग्रीन के पास पहुंचकर ऑटो से उतरीं और हाईवे पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी बीच अंबाला से चंडीगढ़ जा रही एक ब्रेजा कार के चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से बीना कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें काफी चोट लगीं ओर वह अपनी माता को नजदीकी सद्दोपुर के अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बिना कुमारी को मृत करार दे दिया। परवेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed