सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Permanent police stationed at Dhakoli railway crossing, hope for relief from traffic jams

Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक पर अब स्थायी पुलिस तैनात, जाम से राहत की उम्मीद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Permanent police stationed at Dhakoli railway crossing, hope for relief from traffic jams
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में रविवार को अहम कदम उठाया गया। यूनाइटेड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (उरवा) की ओर से हरमिटेज प्लाजा में आयोजित बैठक में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र की करीब एक दर्जन सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में रेलवे फाटक के पास लगने वाले जाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निवासियों ने बताया कि ढकोली रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। हालात ऐसे हो जाते हैं कि एंबुलेंस, स्कूल बसें और दफ्तर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
Trending Videos

लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है और धैर्य की परीक्षा ले रही है। उरवा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जब तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने रेलवे फाटक के पास और के-एरिया पॉइंट पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग उठाई, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके और जाम की स्थिति कम हो। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बैठक में मौजूद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक और के-एरिया पॉइंट पर ट्रैफिक लाइटें स्थापित की जाएंगी। साथ ही ढकोली रेलवे फाटक के नजदीक स्थायी रूप से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे जाम की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि इन कदमों से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और ढकोली के लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed