{"_id":"6a6d077f1b9693dc3d0a25d2","slug":"singhpura-chowk-will-now-be-known-as-shaheed-udham-singh-chowk-and-will-be-beautified-with-plants-and-flowers-mohali-news-c-71-1-mli1017-145417-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिंघपुरा चौक अब शहीद ऊधम सिंह के नाम से जाना जाएगा, पौधों और फूलों से बनाया जाएगा आकर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिंघपुरा चौक अब शहीद ऊधम सिंह के नाम से जाना जाएगा, पौधों और फूलों से बनाया जाएगा आकर्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। सिंघपुरा चौक का नाम बदलकर अब शहीद ऊधम सिंह चौक कर दिया गया है। नगर परिषद ने इसके व्यापक सुंदरीकरण की योजना तैयार की है, जिस पर करीब 39.40 लाख रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना का शुभारंभ शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर किया गया। सुंदरीकरण के तहत चौक और चंडीगढ़-अंबाला हाईवे तक के मार्ग को आकर्षक बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर हरियाली विकसित की जाएगी। यहां सजावटी पौधे, रंग-बिरंगे फूल और लैंडस्केपिंग की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि यह नामकरण युवाओं को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा। इससे शहर की सकारात्मक छवि भी बनेगी। नगर परिषद के ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि लंबे समय से प्रवेश मार्गों को आधुनिक स्वरूप देने की मांग थी। उन्होंने कहा कि करीब 40 लाख रुपये की लागत से चौक से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे तक सुंदरीकरण होगा। लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और आने-जाने वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
परियोजना का विवरण
परियोजना के तहत चौक के आसपास विशेष थीम पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों ओर सजावटी पौधों के साथ मौसमी फूल लगाए जाएंगे। पौधों की नियमित देखरेख और सिंचाई की भी व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक व्यवस्थित दृश्य प्रदान करना है। शहीद उधम सिंह के नाम पर चौक का नामकरण युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देगा। सुंदरीकरण से शहर की सकारात्मक छवि बनेगी। यह चौक आने वाले समय में शहर की पहचान के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की है। उनका मानना है कि यह जीरकपुर के तेजी से हो रहे विकास के अनुरूप है।
जीरकपुर के प्रवेश मार्गों को लंबे समय से आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की मांग उठ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत जीरकपुर के प्रवेश द्वार सिंघपुरा चौक का नाम बदलकर शहीद ऊधम सिंह चौक कर दिया गया है। इसके साथ ही शहीद ऊधम सिंह चौक से लेकर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर करीब 40 लाख की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।