सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strict action against illegal eateries and water connections in Mohali

Mohali News: मोहाली में अवैध ढाबों और पानी के कनेक्शनों पर सख्ती की तैयारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action against illegal eateries and water connections in Mohali
विज्ञापन
मोहाली। स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो रहे मोहाली में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। शहर के कई फेजों और सेक्टरों में सीवरेज जाम, गंदगी और अव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान हैं। अब जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग और नगर निगम ने अपने अधीन आते इलाके में अवैध रूप से चल रहे ढाबों और अनधिकृत पानी के कनेक्शनों पर सख्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फेज 3बी2, 5, 7, 10 और सेक्टर 78, 79, 80 में कई शोरूमों के भीतर अवैध रूप से होटल और ढाबे संचालित किए जा रहे हैं।
Trending Videos

इन ढाबों से निकलने वाला फूड वेस्ट सीधे सीवरेज लाइनों या सड़कों पर फेंका जा रहा है, जिससे सीवरेज बार-बार जाम हो रहा है। इसके कारण गलियों और सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बूथ मार्केट में भी बिना अनुमति के पानी के कनेक्शन लेकर खाने-पीने की दुकानें चल रही हैं, जिससे सीवरेज सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि बारिश के समय गंदे पानी का बहाव और बढ़ जाता है, जिससे स्वास्थ्य और सफाई दोनों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्य और समस्या
शहर के कुछ हिस्सों में अधूरे विकास कार्य भी परेशानी का बड़ा कारण बने हुए हैं। फेज-5 और फेज 3बी2 की मार्केट में कुछ स्थानों पर बड़ी सीवरेज पाइपें डाली गई हैं, लेकिन कई ब्लॉकों में काम अधूरा पड़ा है। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा और लोग बार-बार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राजीव शर्मा ने कहा कि अवैध ढाबों और रेहड़ी वालों से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए। एक दुकानदार ने बताया कि उन्हें भी कई बार चेतावनी मिली है, लेकिन बार-बार सीवरेज जाम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के संकेत
जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के एक्सईएन माईकल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed