सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Excise Department launched a campaign in Kharar, inspecting dhabas and stalls

Mohali News: खरड़ में एक्साइज विभाग ने चलाया अभियान, ढाबों-स्टॉल की जांच की

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Excise Department launched a campaign in Kharar, inspecting dhabas and stalls
विज्ञापन
खरड़। एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 और आसपास के मार्केटों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ढाबों और स्टॉल (छोटे खाने-पीने के ठिकानों) की विशेष रूप से जांच की गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मौके पर मौजूद ढाबा संचालकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि किसी भी हालत में बिना लाइसेंस शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सख्ती के चलते क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed