{"_id":"69b9c0cadbe567acae07e9db","slug":"threat-to-gippy-grewal-you-can-ignore-the-message-but-not-the-burst-of-bullets-if-needed-ill-make-a-film-mohali-news-c-71-1-mli1010-140283-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिप्पी ग्रेवाल को धमकी : मैसेज इग्नोर कर सकते हो गोलियों का बर्स्ट नहीं, जरूरत पड़ी तो फिल्म बना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिप्पी ग्रेवाल को धमकी : मैसेज इग्नोर कर सकते हो गोलियों का बर्स्ट नहीं, जरूरत पड़ी तो फिल्म बना देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक बार फिर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि मोहाली में किसी सिंगर और कारोबारी को धमकी मिली है। इससे पहले भी गैंगस्टर उनसे रंगदारी मांग चुके हैं। ताजा मामला पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल से जुड़ा है, जिन्हें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरी कॉल आने का दावा किया जा रहा है। इस कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कह रहा है कि उसने पहले भी गिप्पी को मैसेज किया था, लेकिन जवाब नहीं मिला। आरोपी ने धमकी देकर कहा कि मैसेज इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों के बर्स्ट इग्नोर नहीं कर पाओगे। साथ ही यह भी कहा गया कि वह काफी फिल्में बना रहा है, जरूरत पड़ी तो मोहाली में उसकी ही फिल्म बना दी जाएगी। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कनाडा में घर पर हो चुकी है फायरिंग
यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को धमकियां मिली हैं। इससे पहले 25 नवंबर को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में स्थित उनके घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में न सिर्फ फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, बल्कि गिप्पी ग्रेवाल को सलमान खान से संबंध रखने को लेकर भी धमकी दी थी। गिप्पी ग्रेवाल को वर्ष 2018 में भी गैंगस्टरों से धमकी दी गई थी। उस समय दिलप्रीत सिंह ढाहा उर्फ बाबा और उसके साथी ने रंगदारी के लिए कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में बाद में अदालत ने आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
इस साल कई लोगों को मिली धमकियां
साल 2026 में भी कई कलाकारों और कारोबारियों को धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। जनवरी में मशहूर सिंगर बी-पराग से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल के नेता परविंदर सोहाना को भी धमकी दी गई, जिनसे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। फरवरी में अभिनेत्री हिमांशी खुराना से ईमेल और मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी गई। इसके अलावा मोहाली के एक ज्वेलर, सिंगर परमीश वर्मा के मैनेजर और अन्य कारोबारियों को भी रंगदारी की कॉल्स आई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित शिकायतों पर मामला भी दर्ज किया जा चुका है। सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए दी जा रही इन धमकियों के पीछे अंतरराष्ट्रीय गैंग सक्रिय हैं, जिन पर शिकंजा कसना चुनौती बना हुआ है।
Trending Videos