{"_id":"6a75c82821f62a0034067f69","slug":"praveen-saini-becomes-mayor-of-hoshiarpur-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में नया नेतृत्वः प्रवीण सैनी बने मेयर, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में नया नेतृत्वः प्रवीण सैनी बने मेयर, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दी बधाई
Fri, 07 Aug 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:27 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मेयर और बाकी दो पदों के चुनाव के दौरान सबकी सहमति के बाद महिला वर्ग और नौजवान वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों नगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद आज स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ जिसमें प्रवीण सैनी को मेयर, सुरिंदर कुमार को सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची को डिप्टी मेयर चुना गया।
विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार और डिप्टी मेयर संदीप चेची ने पद संभालते हुए कहा कि वे होशियारपुर के विकास और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि शहरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जाए, ताकि आने वाले पांच साल के दौरान सूबे में होशियारपुर विकास के लिहाज से नई मिसाल बनकर उभरे।
उन्होंने कहा सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मेयर और बाकी दो पदों के चुनाव के दौरान सबकी सहमति के बाद महिला वर्ग और नौजवान वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर पदधारी को बनती जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे होशियारपुर के समूचे विकास में अपना योगदान दे सकें।

पंजाब सरकार द्वारा लोगों से किया हर वादा पूरा किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, मावां-धीयां सत्कार योजना आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होशियारपुर नगर निगम की सीमा के अंदर विकास की रफ्तार और तेज होगी ताकि हर क्षेत्र में लोक सुविधाएं यकीनी बनाई जा सकें।
मेयर प्रवीण सैनी ने कहा कि वे शहरवासियों की मांग के अनुसार, विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने को तरजीह देते हुए होशियारपुर के विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे। चुनाव के दौरान जालंधर डिवीजन कमिश्नर रामवीर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, विभिन्न वार्डों के पार्षद और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।