फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Prospects of an alliance between the Shiromani Akali Dal Punar Surjit and Waris Punjab De

पंजाब राजनीति: अकाली दल पुनर्सुरजीत और वारिस पंजाब दे में गठबंधन का आसार, क्या बोले पूर्व मंत्री ढींडसा?

Fri, 07 Aug 2026 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

पूर्व मंत्री ढींडसा ने कहा कि पार्टी की आंतरिक चर्चाओं में सांसद अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में स्वीकारने पर विचार हुआ था। इस विषय पर पार्टी के अधिकांश नेताओं ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपनी सहमति दी थी।

विज्ञापन
Prospects of an alliance between the Shiromani Akali Dal Punar Surjit and Waris Punjab De
अकाली दल पुनर्सुरजीत और वारिस पंजाब दे में गठबंधन के आसार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंथक मजबूती और एकजुटता को लेकर पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने संकेत दिए हैं । शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता ढींडसा ने कहा कि अकाली दल पुनरसुरजीत और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच एकता होना पंजाब और पंथ के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि पंथक हित और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों राजनीतिक धाराओं का एक मंच पर आना बेहद जरूरी है। 
ढींडसा ने बताया कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही सभी पंथक ताकतों को एकजुट करने की पक्षधर रही है। इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए पार्टी द्वारा चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था ताकि तालमेल की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


ढींडसा ने कहा कि पार्टी की आंतरिक चर्चाओं में सांसद अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में स्वीकारने पर विचार हुआ था। इस विषय पर पार्टी के अधिकांश नेताओं (एक दो को छोड़कर) ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपनी सहमति दी थी, जो इस बात का प्रमाण है कि दल व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर उठकर पंथक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही अतीत में कुछ वजहों से प्रक्रिया गति पकड़ने से रह गई थी, लेकिन वर्तमान में भी पर्दे के पीछे से (बैकडोर) सकारात्मक बातचीत का दौर निरंतर जारी है। ढींडसा ने उम्मीद व्यक्त की कि यह गठबंधन जल्द ही एक मजबूत आकार लेगा, क्योंकि आज पंजाब की जनता और पंथ हितैषी भी यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता पंथक शक्ति को नया बल देगी और राज्य के विकास एवं राजनीतिक स्थिरता के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed