सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Minister Aman Arora in Longowal Today for Council Election Campaign Farmers Stage March

Sunam: प्रचार के लिए पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा का किसानों ने किया विरोध, तय समय से पहले कार्यक्रम निपटा निकले

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

किसानों ने कहा कि जो 'आप' नेता आज लोगों के बीच वोट मांगने आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Punjab Minister Aman Arora in Longowal Today for Council Election Campaign Farmers Stage March
विरोध में जुटे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 'भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद' के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान मंत्री से सवाल-जवाब करने के लिए गुग्गा माड़ी लौंगोवाल पर एकत्रित हुए थे। 



यूनियन ने दावा किया कि किसानों के तीखे तेवरों और रोष को भांपते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कैबिनेट मंत्री तय समय से पहले ही आनन-फानन में अपना कार्यक्रम निपटाकर वहां से रवाना हो गए। इसके बाद भड़के किसानों ने पूरे बाजार में रोष प्रदर्शन करते हुए ड्रेन के पुल तक मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों से डर रही है सरकार

किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जिला कन्वीनर कुलविंदर सोनी ने पंजाब सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि जो 'आप' नेता आज लोगों के बीच वोट मांगने आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos


किसान नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर मोर्चे से करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाली इस 'ट्रॉली चोर' पार्टी के मंत्री और मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव प्रचार या अपनी पार्टी के झूठे प्रचार के लिए जाएंगे, किसान उनसे हर गांव, हर गली में तीखे सवाल-जवाब करेंगे।

सतोज घटना के विरोध में 25 मई को घेराव

यूनियन ने लौंगोवाल के ड्रेन पुल पर आज के प्रदर्शन की समाप्ति करते हुए अपने अगले बड़े तीखे आंदोलन का ऐलान भी कर दिया। किसान नेताओं ने बताया कि पिछले दिनों जब पंजाब के मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव सतोज आए थे, तो किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान शांतिपूर्ण तरीके से उनसे सवाल पूछने जा रहे थे। लेकिन पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह भूमिका निभाई। उन्होंने किसान नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ न सिर्फ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की बल्कि उनके मोबाइल फोन छीन लिए और फोन से तस्वीरें व वीडियो भी डिलीट कर दिए।

किसान नेताओं ने दोटूक चेतावनी दी कि पुलिस की इस धक्केशाही और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आगामी 25 मई को संगरूर के एसएसपी दफ्तर के समक्ष एक विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशाल रोष प्रदर्शन और जनसभा को अमर लौंगोवाल, हैप्पी नमोल, संत राम छाजली, हरदेव कुलार, सुखदेव सिंह, दरबारा सिंह, गुरदीप सिंह, गोबिंदर सिंह, मिट्ठू सिंह तुंगां और बलदेव सिंह सहित कई वरिष्ठ किसान नेताओं ने संबोधित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed