{"_id":"6a0eb43e7fe950a68c07732b","slug":"threat-to-bathinda-schools-police-launch-search-operation-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के चार स्कूलों को धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने बच्चों को घर भेज चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा के चार स्कूलों को धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने बच्चों को घर भेज चलाया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 21 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
धमकी भरी ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
लाॅर्ड रामा स्कूल में जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा के चार प्रसिद्ध स्कूलों को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और स्कूलों को खाली करवाकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड रामा स्कूल, पुलिस पब्लिक स्कूल और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। किसी शरारती तत्व ने स्कूलों को सीधे ईमेल भेजकर धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों स्कूल खाली करवाए। स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर भेजा गया। अचानक छुट्टी होने से अभिभावकों में चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
Trending Videos
घटना के बाद पूरे बठिंडा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों के आसपास विशेष सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
धमकी भरी ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले 23 अप्रैल को भी बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। अब एक बार फिर स्कूलों को धमकी मिलने से मामला संवेदनशील बन गया है।
डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद स्कूल खाली करवाकर चेकिंग की गई है। इसके अलावा स्कूलों के आसपास भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।