सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Weather suddenly changed in Bharatpur darkness prevailed during day people suffering due to rain and cold

Rajasthan: भरतपुर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, बारिश और ठंड से लोग बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: जिले में मंगलवार दोपहर में हुई बारिश से ठंडक और बढ़ गई है। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में काले बादलों के घेरे से शहर में अंधेरा छा गया।  
 

Weather suddenly changed in Bharatpur darkness prevailed during day people suffering due to rain and cold
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली और लोगों को चौंका दिया। करीब डेढ़ बजे आसमान में घने काले बादल इस तरह छा गए कि दिन में ही अंधेरा सा माहौल बन गया। हालात इतने बिगड़े कि वाहन चालकों को दिन के उजाले में ही लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा।

Trending Videos


तापमान में गिरावट दर्ज
बादलों के घिरते ही तेज ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, जिसने मौसम को पहले से ही ठंडा बना दिया था। दोपहर बाद अचानक बदलते मौसम के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद ठंडक और बढ़ गई, जिससे लोगों को सर्दी का अधिक अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




31 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव की संभावना
मौसम विभाग ने पहले ही जिले में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार, वर्तमान बारिश और आंधी के दौर के थमने के बाद अगले दो दिनों तक जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, 31 जनवरी से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने के संकेत दिए गए हैं, जिससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा नगर निगम की बैठक में 421.84 करोड़ का बजट पास, नामकरण के मुद्दे पर भिड़े पार्षद

गेहूं और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि के लिहाज से यह बारिश गेहूं और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण फसल गिरने की भी सूचना मिली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed