सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Om Prakash Hudla's statement makes headlines, debate with Municipal Corporation EO over non-payment of salary

Rajasthan News: ओमप्रकाश हुडला बोले- मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा, वेतन नहीं मिलने पर नगरपालिका ईओ से बहस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa News: मंडावर नगरपालिका में चार माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों की शिकायत के बाद पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला और कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा के बीच बहस हुई। पूर्व विधायक धरने पर बैठे, दो दिन में भुगतान के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

Om Prakash Hudla's statement makes headlines, debate with Municipal Corporation EO over non-payment of salary
बहस के बाद धरने पर बैठे पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले की मंडावर नगरपालिका में बुधवार को सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला और कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रकाश चंद मीणा के बीच तीखी बहस हो गई। बताया गया कि सफाईकर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच सार्वजनिक रूप से कहासुनी हुई।

Trending Videos

 
नगरपालिका के बाहर हुई कहासुनी
घटना बुधवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हुडला नगरपालिका के सामने से गुजर रहे थे, तभी सफाईकर्मियों ने उन्हें रोककर वेतन न मिलने की शिकायत की। इसी दौरान बाइक से जा रहे कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा को पूर्व विधायक ने रुकवाया। इसके बाद दोनों के बीच वेतन भुगतान को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुमने जो लूट मचा रखी है ना, मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा। इस दौरान ईओ पूर्व विधायक से ठीक से बात करने और सफाई कर्मियों को पूरा पैसे देने की बात कहते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धरने पर बैठे पूर्व विधायक
बहस के बाद पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला सफाईकर्मियों के साथ नगरपालिका गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। कुछ समय बाद कार्यवाहक ईओ की ओर से दो दिन के भीतर बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

पढ़ें- Rajasthan News: IT विभाग की बड़ी कार्रवाई; कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर छापे, जयपुर में 26 स्थानों पर सर्च
 
पूर्व विधायक का पक्ष
पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि वे बुधवार को नगरपालिका के सामने से गुजर रहे थे, तभी सफाईकर्मियों ने उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईओ से भुगतान में देरी का कारण पूछा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठे थे और दो दिन में भुगतान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया।
 
ईओ ने लगाया अभद्रता का आरोप
वहीं बैजूपाड़ा तहसीलदार एवं मंडावर नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा ने कहा कि वे एसडीओ कोर्ट जा रहे थे, तभी पूर्व विधायक वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके अनुसार बिना कारण कहासुनी की गई और अनुचित तरीके से बात की गई। ईओ ने कहा कि भुगतान में देरी ठेकेदार के स्तर पर हुई है और सफाईकर्मियों का वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed