फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amid NHB Subsidy Controversy, Naresh Pal Gangwar Gets Top Education Post

Rajasthan: सब्सिडी विवाद में घिरे नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा सचिव, राजस्थान लौटने की अटकलों पर लगा विराम!

Fri, 24 Jul 2026 09:48 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 24 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की सब्सिडी पर उठे सवालों के बीच राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस नरेश पाल गंगवार को केंद्र ने उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वे अब देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
Amid NHB Subsidy Controversy, Naresh Pal Gangwar Gets Top Education Post
नरेश पाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की सब्सिडी योजना के तहत परिवार को 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिलने के मामले में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सवालों के घेरे में आए 1994 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गंगवार की पत्नी, मां और बेटे को पांच वर्षों के दौरान NHB की योजना के तहत सब्सिडी मिली थी, जिसे लेकर संभावित हितों के टकराव पर सवाल उठाए गए थे। इससे पहले गंगवार केंद्र में ही मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि गंगवार को केंद्र में ही नई नियुक्ति दिए जाने से राजस्थान में उनके नाम को लेकर चल रही अटकलें भी अब थम गई हैं। ऐसी चर्चा थी कि राजस्थान में मौजूदा मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का कार्यकाल (सितंबर 2026) पूरा होने के बाद ब्यूरोक्रेसी में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें नरेश पाल गंगवार को एक पॉवरफुल जगह के लिए संभावित दावेदार माना जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सीएम भजनलाल ने जब राजस्थान में सत्ता की कमान संभाली थी तब नरेश पाल गंगवार की उनसे मुलाकात चर्चाओं में आ गई थी। उस वक्त भी गंगवार प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में ही तैनात थे। हालांकि इसके बाद गंगवार का नाम आगे नहीं बढ़ पाया। राजस्थान कार्मिक विभाग के अनुसार प्रदेश के आईएएस कैडर की सिविल लिस्ट में गंगवार की सीनियरिटी 12वें नंबर पर है। 

यह भी पढें- Rajasthan News: राजस्थान में साढ़े छह महीने में 387 करोड़ की साइबर ठगी, अब 1 लाख के फ्रॉड पर होगी जीरो FIR

क्या है गंगवार से जुड़ा विवाद
इंडियन एक्सप्रेस की 27 जून की रिपोर्ट के अनुसार गंगवार की पत्नी, मां और बेटे को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की एक योजना के तहत पांच वर्षों में कुल 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिली। इसी रिपोर्ट में सब्सिडी का लाभ लेने वालों में राजस्थान से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का भी नाम शामिल था। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यह सब्सिडी 'डेवलपमेंट ऑफ कमर्शियल हॉर्टिकल्चर थ्रू प्रोडक्शन एंड पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर क्रॉप्स' योजना के तहत दी गई थी, जिसका संचालन केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड करता है।


जवाबदेही नहीं, भ्रष्टाचार को मिल रहा इनाम
इधर कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने गंगवार की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय भ्रष्टाचार को पुरस्कृत कर रही है! बीती रात शिक्षा सचिव का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पशुपालन विभाग के एक आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया गया है, जिन पर कई करोड़ रुपये के गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पेपर लीक और नीट (NEET) विवाद का पूरा संकट व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को लेकर था। ऐसे में एक अधिकारी को हटाकर उसकी जगह भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे दूसरे अधिकारी की नियुक्ति करना देश के युवाओं का सीधा अपमान है।

क्या सरकार चाहती है कि हम इसी तरह के "समझौते" को स्वीकार कर लें? यह जवाबदेही नहीं है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed