फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jantar Mantar Protest Echoes in Rajasthan, Thousands of Students Rally in Jaipur

जंतर -मंतर लाठीचार्ज का असर: जयपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जवाहर सर्किल पर देर रात तक जुटे रहे युवा

Fri, 24 Jul 2026 07:09 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 24 Jul 2026 07:09 AM IST
सार

जयपुर के जवाहर सर्किल पर हजारों छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई के विरोध और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को पुलिस ने देर रात समझाइश के बाद रवाना किया।

विज्ञापन
Jantar Mantar Protest Echoes in Rajasthan, Thousands of Students Rally in Jaipur
जवाहर सर्किल पर छात्रों का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा जुटे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं की भी भागीदारी रही। अचानक हजारों लोगों के एकत्र होने से जवाहर सर्किल और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। छात्र देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और निजी कोचिंग संस्थानों की फीस व कार्यप्रणाली को नियमित करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन

पुलिस ने समझाइश दी, प्रदर्शन जारी रहा

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जवाहर सर्किल थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने और यातायात बाधित न करने की अपील की। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और देर रात तक धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अफसरों के समझाने पर प्रदर्शन कारी लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Kota News: दिल्ली लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में कोटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

राजस्थान के अन्य शहरों में भी बढ़ा विरोध

दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा और अजमेर सहित कई शहरों में छात्र संगठनों और युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इससे छात्र आंदोलनों का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed