फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heavy Rain Batters Rajasthan: Red Alert in Banswara, Dungarpur; Monsoon to Stay Active for 4 Days

राजस्थान में मानसून का जोर: आज 2 जिलों में रेड अलर्ट; रेगिस्तान में भी भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 24 Jul 2026 06:38 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 24 Jul 2026 06:38 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर में रेड अलर्ट जारी है। लसाड़िया में 24 घंटे में 290 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Heavy Rain Batters Rajasthan: Red Alert in Banswara, Dungarpur; Monsoon to Stay Active for 4 Days
धौलपुर में भारी बारिश के बाद नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नौ जिलों में ऑरेंज और शेष कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली समेत पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश उदयपुर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे (22 जुलाई शाम 5 बजे से 23 जुलाई शाम 5 बजे तक) में 290 मिमी यानी करीब 11 इंच पानी बरसा। जयपुर मौसम केंद्र ने आज सुबह रेगिस्तानी क्षेत्र बाड़मेर में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ओरेंज श्रेणी का तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


तीन मौसम प्रणालियों से सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसके साथ ही कोटा और उदयपुर संभाग के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है तथा दक्षिणी राजस्थान में शियर जोन भी बना हुआ है। पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के मिलन से गुजरात से सटे राजस्थान के इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो रही है। इन सिस्टमों के प्रभाव से अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan Monsoon: प्रदेश में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम? किन जिलों में होगी भारी बारिश; IMD का अलर्ट जारी


डूंगरपुर में माही उफान पर 

लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। डूंगरपुर में सोम और माही नदी उफान पर हैं। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, ब्यावर, भीलवाड़ा और उदयपुर सहित कई जिलों में खेत जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर बरसाती नदियां बहने लगी हैं, पुलियाएं क्षतिग्रस्त होने से गांवों और छोटे कस्बों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

कई जिलों में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान भीलवाड़ा के बागोर में 60 मिमी और हमीरगढ़ में 50 मिमी, सलूंबर में 61 मिमी, झालड़ा में 62 मिमी, बाड़मेर के पचपदरा में 51 मिमी और पाटौदी में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजसमंद के आमेट में 61 मिमी, सरदारगढ़ में 54 मिमी, राजसमंद शहर में 49 मिमी, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 53 मिमी, भदेसर में 45 मिमी तथा जालौर में 51 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed