सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Another illegal factory exposed in Bhiwadi, pop-up firecrackers manufactured under guise of steel fabrication

Rajasthan: भिवाड़ी ब्लास्ट के बाद एक और अवैध फैक्टरी का खुलासा, स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में चल रहा था यह धंधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Illegal Firecracker Factory Exposed In Bhiwadi: भिवाड़ी के खुशखेड़ा क्षेत्र में स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में चल रही एक अन्य अवैध पटाखा फैक्टरी का खुलासा हुआ है। इसमें महिलाओं और बच्चों से काम कराने की जानकारी मिली है। ब्लास्ट स्थल से 500 मीटर दूर इकाई पर जांच जारी है, बिजली काटी गई है।

Another illegal factory exposed in Bhiwadi, pop-up firecrackers manufactured under guise of steel fabrication
भिवाड़ी ब्लास्ट के बाद एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हालिया ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां RIICO के प्लॉट संख्या जी-1/682 में स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में पॉपअप पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना कांग्रेस पार्टी के इमरान खान की ओर से दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। गेट का ताला तुड़वाने पर अंदर पटाखे बनाने से जुड़ा भारी मात्रा में सामान और जखीरा मिला।

Trending Videos

 
महिलाओं और बच्चों से कराए जाने का आरोप
जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि फैक्टरी में महिलाओं और बच्चों से भी काम कराया जा रहा था। यह अवैध इकाई खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही थी। बताया गया है कि धमाके के बाद मालिक फैक्टरी में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी: चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज
 
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच
कार्रवाई के दौरान एडीएम सुमित्रा पारीक, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन कंपनी परिसर में जाने वाली बिजली लाइन काट दी गई है और विस्तृत जांच जारी है।
 
औद्योगिक सुरक्षा पर फिर सवाल
इस घटनाक्रम के बाद खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हालिया ब्लास्ट के बाद सामने आई इस अवैध इकाई ने औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी और अनुपालन व्यवस्था पर चर्चा को तेज कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed