{"_id":"6953ec9487415af9d608e4dd","slug":"congress-councilor-representative-arrested-on-charges-of-blackmail-and-rape-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3790679-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: राजनीतिक दल के नेता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप, पुलिस ने जुनैद को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: राजनीतिक दल के नेता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप, पुलिस ने जुनैद को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Nagaur News: नागौर में कांग्रेस नेता मोहम्मद जुनैद पर विवाहिता को साल 2020 से ब्लैकमेल कर पांच वर्ष तक होटलों में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार किया है। BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोपी नेता मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में राजनीति से जुड़े एक व्यक्ति पर पांच साल तक एक विवाहिता महिला के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है, जिससे स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
Trending Videos
महिला थाना प्रभारी विमला चौधरी के अनुसार, पीड़िता ने 25 अक्तूबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जुनैद उर्फ जुनैद (पुत्र मोहम्मद जमाल लोहार, निवासी लुहारपुरा, नागौर) 2020 से उसे ब्लैकमेल कर होटलों में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी खुद को कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक सचिव और नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि बताकर पीड़िता को डराता-धमकाता था तथा जान से मारने की धमकियां भी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sirohi News: प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध को माली समाज का भी मिला समर्थन, 28 जनवरी से महाआंदोलन का एलान
पीड़िता की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 126(2), 74, 78(2), 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन