सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Dr. Manju Baghmar Honoured by World Book of Records London

Nagaur News: लंदन में गूंजेगा राजस्थान का नाम: डॉ. मंजू बाघमार को ब्रिटिश संसद में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें 26 जून 2026 को ब्रिटिश संसद के पैलेस ऑफ वेस्टमिन्स्टर में आयोजित 10वें अवॉर्ड समिट में सम्मानित किया जाएगा।

Dr. Manju Baghmar Honoured by World Book of Records London
डॉ मंजू बाघमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान सरकार की लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल सशक्तिकरण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। विश्व पुस्तक अभिलेख (वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स), लंदन ने उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना है। विश्व पुस्तक अभिलेख लंदन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र (लेटर नंबर 84/2026, दिनांक 23 मई 2026) के अनुसार डॉ. मंजू बाघमार को 26 जून 2026 को ब्रिटिश संसद के पैलेस ऑफ वेस्टमिन्स्टर, लंदन में आयोजित होने वाले 10वें अवॉर्ड समिट में सम्मानित किया जाएगा।


ब्रिटिश संसद में होगा सम्मान समारोह

यह भव्य समारोह हाउस ऑफ कॉमन्स के मेंबर्स डाइनिंग रूम में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में दुनिया भर से मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे। समारोह की वैश्विक कवरेज के लिए लंदन प्रेस को आधिकारिक मीडिया पार्टनर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान

आमंत्रण पत्र में डॉ. मंजू बाघमार के सार्वजनिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, कूटनीति और सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई है। संस्था ने उन्हें “सामाजिक नेतृत्व, उत्कृष्ट उपलब्धियों और समुदायों के प्रति समर्पण” के लिए इस सम्मान के लिए चुना है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jaipur News: चौमूं में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल की रेड, नकली मूंगफली बीज पैकेजिंग का बड़ा खुलासा

राजस्थान और देश के लिए गौरव का क्षण

डॉ. मंजू बाघमार राजस्थान की प्रमुख महिला नेतृत्वकर्ताओं में गिनी जाती हैं। महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके लगातार प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है। माना जा रहा है कि यह सम्मान राजस्थान की सकारात्मक छवि को वैश्विक मंच पर और मजबूत करेगा।

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था है वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

विश्व पुस्तक अभिलेख (वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स), लंदन दुनिया भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था मानी जाती है। डॉ. मंजू बाघमार का चयन उनके समर्पण, मेहनत और दूरदर्शी कार्यों का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed