{"_id":"692e7a41d74273d47e0c7b42","slug":"nagore-anti-social-elements-vandalised-the-statue-of-baba-saheb-ambedkar-anger-in-the-village-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagore: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, गांव में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagore: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, गांव में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Nagore: सुबह ग्रामीणों ने घटना को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
डीडवाना–कुचामन जिले के पीह कस्बे में आंबेडकर सर्किल पर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात खंडित कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ प्रतिमा का सिर तोड़ दिया, बल्कि धड़ को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।सुबह ग्रामीणों ने घटना को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं; फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने के मामला, आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गया गिरफ्तार
जानकारी मिलते ही पीलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
बेनीवाल ने लिया संज्ञान