{"_id":"6628b5acbb92dc615c04796b","slug":"sikar-news-a-horrific-accident-occurred-ten-days-after-the-marriage-wife-died-husband-seriously-injured-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: शादी के दस दिन बाद हुआ भीषण हादसा, नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: शादी के दस दिन बाद हुआ भीषण हादसा, नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक नवदंपति की कार के सामने नीलगाय आ जाने से भीषण दुघर्टना हो गई। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिले के करड़ गांव में आज सुबह एक नवदंपति की कार के सामने नीलगाय आ जाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मारोठ निवासी नवदंपति कार से एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करड़ गांव के पास कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में नव विवाहित सोनू मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति मनीष मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के शव को खाचरियावास सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायल पति मनीष मीणा का अस्पताल में इलाज चल रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
