सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: CPM in Sikar declared Amra Ram as 'I.N.D.I.A.' candidate for

Sikar News: सीकर में सीपीएम ने अमराराम को घोषित किया 'I.N.D.I.A.' का उम्मीदवार, अब सुमेधानंद से होगा मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Mar 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के लिए छह टिकटों का एलान किया था, इसमें गठबंधन के तहत सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ी थी। इसके बाद शुक्रवार को सीपीएम ने अमराराम को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Sikar News: CPM in Sikar declared Amra Ram as 'I.N.D.I.A.' candidate for
भाजपा के सुमेधानंद और सीपीएम के अमराराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर की सीट पर इस बार भाजपा का मुकाबला सीपीएम से होगा। सीपीएम ने अमराराम को 'I.N.D.I.A.' का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने यहां अपने निवर्तमान सांसद सुमेधानंद सरस्वती को तीसरी बार भी प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस अब इस सीट पर सीपीएम को सपोर्ट करेगी। यहां  सुमेधानंद और अमराराम के बीच आमने-सामने मुकाबला होगा।

Trending Videos


अमराराम सीकर में आने वाली धोद और दांतारामगढ़ से विधायक रह चुके हैं। राजस्थान में उन्हें सीपीएम के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है। अमराराम सीकर सीट से 1996 से 2019 तक लगातार 6 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कभी जीत नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन से कांग्रेस को गंगानगर में फायदा
हालांकि सीपीएम का राजस्थान में कोई बड़ा जनाधार नहीं है, लेकिन पंजाब की सीमा से सटे गंगानगर और हनुमानगढ़ में इनका ठीक-ठाक प्रभाव है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में हनुमानगढ़ से सीपीएम के दो प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि इस बार राजस्थान में सीपीएम खाता नहीं खोल पाई, लेकिन कांग्रेस अपने वोट सीपीएम और सीपीएम अपने वोट कांग्रेस में शिफ्ट करवा पाने में सफल होते हैं तो गंगानगर-हनुमानगढ़ व सीकर लोकसभा सीट पर बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

अमराराम बोले सीकर जीतेंगे
टिकट मिलने के बाद अमराराम ने कहा- कांग्रेस के साथ मिलकर सीकर लोकसभा सीट जीतेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अमराराम ने कहा कि भाजपा ने आम जनता के अधिकारों को तहस-नहस कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की आत्मा को खत्म करने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के दाम चरम पर हैं। वहीं, किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed