सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: School bus and trailer collide in Laxmangarh, trailer driver dies

Sikar: मौत को गले लगाकर ट्रेलर चालक ने बचाई बच्चों की जान, ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कूली बस, 6 बच्चे घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jul 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रेलर चालक ने भिड़ंत से बचने की पूरी कोशिश करते हुए जोरदार ब्रेक लगाए और को वाहन को दूसरी दिशा की ओर मोड़ दिया। चालक की सूझबूझ से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत टल गई, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी ड्राइवर साइड का हिस्सा बस से टकराने से ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई।

Sikar News: School bus and trailer collide in Laxmangarh, trailer driver dies
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाईवे नंबर 65 पर नेचर पार्क के पास प्रस्तावित हॉस्पिटल के सामने स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूली बस पलटी खाने से उसमें सवार छह से अधिक बच्चे घायल हो गए।

Trending Videos


हादसे के बाद स्कूली बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला गया। सभी घायलों को स्थानीय राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्कूली बस के ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीकर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 से 12 बच्चों को लक्ष्मणगढ़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो-तीन बच्चों के सिर में चोट आने के कारण यहां जांच मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें सीकर भेजा गया है। मौके पर मौजूद ट्रेलर के पीछे चलने वाले दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर ने बताया कि ट्रेलर चालक अजमेर के पास मांगलियावास का कालूराम था। उसने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तेज और अनियंत्रित स्कूली बस को ट्रेलर से भिड़ंत से बचने के लिए जोरदार ब्रेक लगाते हुए ट्रेलर को निर्माणाधीन अस्पताल के सामने पड़ी हुई बजरी के पास मोड़ लिया। इस वजह से दोनों वाहनों के सिर्फ ड्राइवर साइड का हिस्सा ही आपस में टकराया। टक्कर लगने के बाद स्कूली बस पलट गई और वहां कोहराम मच गया।

आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी के एएसआई बाबू खान और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पहुंचे, जिन्होंने भिड़ंत के बाद लगे जाम को वहां से हटाकर रास्ता खुलवाया। 

अपनी जान देकर कई बच्चों की जिंदगी बचा गया ड्राइवर
मौके पर मौजूद ट्रेलर के साथ चलने वाले अन्य ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी और प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रेलर चालक को भिड़ंत का अहसास पहले ही हो गया था। उसने भिड़ंत से बचने की पूरी कोशिश करते हुए जोरदार ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेलर के टायर फट गए। इतना करने के बाद भी ट्रेलर का आगे का हिस्सा बस के आगे के हिस्से से आमने-सामने से टकरा गया। ड्राइवर ने ट्रेलर को बजरी के ढेर के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत टल गई, लेकिन इस प्रयास में ड्राइवर साइड का हिस्सा बस से टकराने से ड्राइवर की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने ये कहते हुए सुना कि ट्रेलर का ड्राइवर खुद मरकर कई बच्चों की जिंदगी बचा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed